संगठन को मजबूत करने घर-घर पहुंच रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

संगठन को मजबूत करने घर-घर पहुंच रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता | New India Times

प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश के अनुसार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व द्वारी मण्डलम में घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत मोहार, जैतुपुरा, कुँवरपुरा एवं जसवंतपुरा में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना एवं संगठन को मजबूत करने के लिये कांग्रेस की सदस्यता दिलाई साथ ही कमलनाथ सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों को बताया एवं वर्तमान समय में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही एवं तेजी से बढ़े बेरोजगारी, शिक्षा, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमत, खाद्य तेल आदि से आमजन परेशान करके रख दिया है।लघु उद्योग बंद होते जा रहे हैं, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है आदि अनेकानेक समस्याएं है जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। इस तानाशाही सरकार के विरोध में कांग्रेस के हाथ मजबूत करें और संगठन से जुड़ें। इस बीच ब्लॉक अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत, संजय रेजा, सौरभ दुबे, इंदु तिवारी, दयाराम पटेल, पीयूष देव सिंह परमार, मंगल सिंह बुन्देला, संदीप तिवारी, प्रमोद वर्मा, कन्हैया ताम्रकार, मुकेश द्विवेदी, विद्याचरण पाठक आदि बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article