त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले भर में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किये गए फर्जी स्थानांतरण व शिक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह की लापरवाहियों की गजब कहानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी की मनमर्जी व दबंगता के चक्कर में पूरे सागर जिले की इलाकों में शिक्षा व्यवस्था ढप्प होकर रह गई है. पूरे सागर जिले में शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के कई मामले आए दिन उजागर होते नजर आ रहे हैं. शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं का गढ़ बन के रह गया है. सागर जिले में मध्य प्रदेश शासन के तीन कैबिनेट मंत्री व केंद्र मंत्री होने के बाद भी इतनी बड़ी लापरवाहियो पर सब जनप्रतिनिधि चुप्पी साध के बैठे नजर आ रहे हैं शिक्षा विभाग की लापरवाही यों की शिकायतें जिला पंचायत अधिकारी से लेकर कलेक्टर कमिश्नर आयुक्त प्रमुख सचिव प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री तक हो चुकी मगर सागर जिले में राजनीति एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर सागर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह जी भारी पड़ रहे हैं ऐसा क्या कारण है इनके खिलाफ सरकार के मंत्री बा भाजपा विधायक के साथ शिक्षा विभाग के कई संगठनों द्वारा लिखित एवं आंदोलन के साथ शिकायतें की गई मगर जिला शिक्षा अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई क्या प्रशासनिक व्यवस्था नियम कानून व सरकार तथा राजनीति से बढ़कर जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह हो गये है तब तो कार्यवाही करने से सब पीछे हट रहे हैं सागर जिले में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया अपने क्षेत्र के पीडित शिक्षकों की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी कलेक्टर एवं कमिश्नर को कई बार पत्र लिख चुके मंगल जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह द्वारा भाजपा सरकार के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया जी को ही बार-बार नजरअंदाज कर उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है सरकार के अनुसूचित जाति विभाग के कद्दावर नेता बा वर्तमान विधायक प्रदीप लारिया को जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह बार-बार नजरअंदाज करके उनकी मांग को खाली डिब्बे में रखकर बंद कर देते हैं जिन की लापरवाहीयो से भाजपा के विधायक प्रदीप लारिया ने पुन: दिन शुक्रवार को सागर जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनकी अनियमितता द्वारा किए गए शिक्षकों के फर्जी स्थानांतरण को निरस्त कर पुनः अपने स्थान पर पदस्थ करने बा उनका वेतन अहरण करने तथा गलत जानकारी देने पर स्थानांतरित शिक्षकों को पुनः वापिस पदस्थ कराकर वेतन आहरण एवं अपूर्ण व गलत जानकारी देने के संबंध में।
प्रभारी मंत्री अरविंद भदोरिया आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल कमिश्नर सागर कलेक्टर सागर आदि के नाम पत्र लिखें जिसमें बताया गया की मेरे पत्र क्र. 8048 दिनांक जैसीनगर, मालथौन व सागर विकासखंड के शिक्षकों को ज्वाइन व वेतन आहरण के संबंध में जानकारी चाही गई थी, जैसीनगर मालथोन व सागर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणीकरण का पत्र आपके द्वारा नहीं दिया गया जो अत्यंत खेदजनक है।संलग्न पत्र के खुरई विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों को ज्वाइन कराने संबंधी लेख किया गया है जबकि आपके द्वारा स्थानांतरित शिक्षकों को ज्वाइन नहीं कराया गया ऐसी मुझे जानकारी दी गई। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि शिक्षा पोर्टल पर बिल जनरेट होने पर ही देयक प्राचार्य द्वारा आई. एफ.एम.एस पोर्टल पर विकासखंड में प्रस्तुत किये जाते हैं प्राचार्य द्वारा शिक्षा पोर्टल पर किस आधार पर देयक जनरेट किए गए। उत्तानुसार पूर्ण जानकारी तत्काल प्रस्तुत करें।
मेरे विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों को तत्काल ज्वाइन कराकर वेतन आहरित करें अन्यथा की स्थिति में उक्त प्रकरण की जांच हेतु शासन व वरिष्ठ अधिकारियों को लेख किया जायेगा।
