नीमच (मप्र) के हाजी ज़ाहिद खान पठान को हज वेलफेयर सोसाइटी में बनाया गया संगठन सचिव | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नीमच (मप्र) के हाजी ज़ाहिद खान पठान को हज वेलफेयर सोसाइटी में बनाया गया संगठन सचिव | New India Times

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि नीमच यूनिट से परस्पर चर्चा और सलाह अनुसार मध्यप्रदेश यूनिट में प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य और राजस्थान इकाई के प्रभारी हाजी ज़ाहिद खान पठान को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ (धार) ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए हाजी ज़ाहिद पठान साहब को नेशनल टीम में शामिल किए जाने का एलान किया। संस्था की मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल ने बताया कि राजस्थान शासन के तालीम महकमें में रहकर हाई स्कूल प्रिंसिपल से रिटायर्ड ज़ाहिद साहब एक साल तक कलेक्टोरेट में ज़िला साक्षरता अधिकारी (DLO) भी रहे, रिटायरमेंट के बाद आप नीमच आ गए लेकिन बांसवाड़ा राज. में भी आपका मकान है जहाँ आपका आना-जाना लगा रहता है,आप ज़िला हज कमेटी के सदर भी हैं और दीगर समाजी तंज़ीमों में भी आप ज़िम्मेदारी के साथ ख़िदमत अंजाम देते आ रहे हैं। हज वेलफेयर सोसायटी की ज़िला यूनिट में आपकी सरपरस्ती ने एक सरगर्म टीम तैयार कर दी जो हज के मैदान में नुमाया खिदमात अंजाम दे रही है। फ़ख्र की बात यह कि सोसायटी के बहुत से प्रोग्रामों में आपकी मौजूदगी हम सभी के लिये हौसला अफ़ज़ाई का सबब बनी।राजस्थान के बहुत से ज़िलों में सोसायटी की यूनिट का कायम होना और हर यूनिट की ओर से बेहतर परफार्मेंस मिलना हाजी ज़ाहिद पठान की कोशिशों का नतीजा है।इस नियुक्ति पर ज़िला यूनिट नीमच के सदर हाजी इलियास खान पठान सहित राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की के इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article