आजादी के अमृत महोत्सव स्वर्णिम संस्कृति की ओर से गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर ग्वालियर महाराजपुर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आजादी के अमृत महोत्सव स्वर्णिम संस्कृति की ओर से गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर ग्वालियर महाराजपुर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

आजादी के अमृत महोत्सव स्वर्णिम संस्कृति की ओर से गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर ग्वालियर महाराजपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आसपास के 5 गांव के लोगों को बुलाया गया और उन्हें स्वच्छता एवं व्यसन मुक्ति के बारे में बताया गया साथ ही सभी को ब्रह्मा भोजन कराकर सच्चे भोजन का महत्व भी बताया गया.

आजादी के अमृत महोत्सव स्वर्णिम संस्कृति की ओर से गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर ग्वालियर महाराजपुर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मालनपुर के सीएमओ श्री राम प्रकाश जैनएरिया जी एवं मालनपुर उद्योग से एमजी इंडस्ट्रीज के प्लांट हेड अनिल कुमार गुप्ता जी एवं विनोद सिंह जी सुरेश मिश्रा जी ललित मिश्रा जी ईश्वर चौधरी जी शिवानंद जी इंडस्ट्रीज के अधिकारीगण तथा भोपाल मध्य प्रदेश की ब्रम्हाकुमारी की निर्देशिका आदरणीय अवधेश बहन जी एवं ग्वालियर क्षेत्र के सभी सेवा केंद्र की संचालिका बहने पधारी जिसमें आदरणीय अवधेश बहन जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा हमें जीवन में मन की स्वच्छता को एवं बाहरी स्वच्छता को बनाए रखना चाहिए जिससे हम अपने जीवन को खुशहाल बना सके सीएमओ साहब ने सभी गांव वालों को अपने उद्बोधन में बताया की हमें अपने कार्य व्यवहार करते हुए भगवान से भी जोड़ना चाहिए हर कार्य में परमात्मा की याद को शामिल करना चाहिए तथा फैक्ट्री से आए गुप्ता जी ने गांव वालों को आग्रह किया ब्रह्मा कुमारीज के द्वारा सिखाया जा रहे राजयोग को सीखें और अपने खेत में योगी खेती शामिल करके पैदावार बढ़ाएं कार्यक्रम का संचालन सेवा केंद्र की संचालिका ज्योति बहन ने किया और सभी को व्यसन मुक्त एवं तनाव मुक्त रहने का आग्रह किया इस कार्यक्रम में कन्याओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया राजस्थान से पधारे जादूगर हैरी ने सभी का अच्छा खासा मनोरंजन भी किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version