मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के निर्देश पर एसडीओपी शिव कुमार सिंह के नेतृत्व व थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पर बीते बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात 4:45 बजे पुलिस गश्त के दौरान एक अहम सूचना जुन्नारदेव पुलिस को लगी की तामिया की ओर से एक पिकअप वाहन गौवंश परिवहन करके थाना जुन्नारदेव की तरफ निकला है। इस सूचना को तुरंत संज्ञान में लेकर पुलिस बल ने पदम पठार स्थित हनुमान मंदिर के समीप नाकाबंदी करके उक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 2178 को रोका और तलाशी ली गई जिसमें 6 नग नाटा बछड़ा भूखे प्यासे नायलॉन की रस्सी में बंधे हुए पाए गए।

पिकअप में वाहन चालक और एक महिला एक पुरुष बैठे थे। पुलिस ने सख्ती से चालक भूरा उर्फ जाहिद से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उक्त गौवंश इमरान बैग के होना बताया जिसे महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाना स्वीकारा गौ वंश परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जो इनके पास उपलब्ध नहीं थे। तस्करों द्वारा पुलिस की निगाह से बचाने हेतु जायलो गाड़ी नं एम एच 14 सी एक्स 6055 से रैंकी कर गौ परिवहन किया जा रहा था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने गौवंश सहित सभी को थाने लाया और इनके विरुद्ध मध्य प्रदेश गौ वंश वध प्रतिषेध अधिनियम की 4,6,9 एवं मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत कार्यवाही की। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपियों में भूरा उर्फ जाहिद वल्द जुम्मन खान (29) निवासी शोभापुर जिला होशंगाबाद,शेषराव पिता बाला ठाकरे (30) साकिन ग्राम कोठार थाना नवेगांव, अनुराधा पति ओमप्रकाश अहिरवार (45) निवासी शोभापुर, इमरान पिता सिंकदर बैग (21) निवासी वार्ड नं 02 दुर्गा मंदिर के पीछे अंबाडा, संजू पिता कमल बावरिया (26) निवासी वार्ड नं 13 सग्गम गोलाई जुन्नारदेव को पकड़ा है।
जैसे ही गौ वंश को पिकअप से जमीन पर उतारा गया तो अधिक ठंड के कारण पशु अकड़ गए थे पशुओं को पैरों के सहारे खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। भूखे प्यासे पशुओं के लिए थाना प्रभारी ने इनके लिए पानी और चारे की व्यवस्था तत्काल कर पशुओं को खिलाया गया।
इस कार्यवाही में कार्यवाहक एएसआई मनीष बसेड़िया, भददू सिंह मरावी, आरक्षक राहुल राजपूत, चंद्र किशोर सूर्यवंशी का शामिल रहे।
