गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज पोसवाल के नेतृत्व में अमृत सिंह पोसवाल का किया गया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज पोसवाल के नेतृत्व में अमृत सिंह पोसवाल का किया गया स्वागत | New India Times

गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद धौलपुर द्वारा आर्मी से सेवानिवृत्त अमृत सिंह गुर्जर का मचकुंड चौराहे पर परिषद जिलाध्यक्ष मनोज पोसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।अमृत सिंह जी के सेना में 26 साल सेवा देने के बाद पहली बार धौलपुर आगमन पर गुर्जर कर्मचारियों द्वारा उनका साफा तथा जी कैप मॉन्यूमेंट द्वारा सम्मानित किया गया।सेवानिवृत्त फौजी ने बताया कि मैंने सेना में 26 साल देश की सेवा की, सेवा काल के दौरान एक फौजी के रूप में चुनौती पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, मुझे बेहद खुशी है, मैं अपने आपको गौरवशाली मानता हूं कि मैं एक सैनिक हूं और मैंने एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की जीकेप जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल ने बताया कि एक सैनिक जब अपने परिवार को छोड़कर देश की सेवा करता है, हमारी जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब वह सेवानिवृत्त होकर अपने घर आता,तव निश्चित रूप से हम सबको मिलकर उनका मान सम्मान करना चाहिए,इसी परिप्रेक्ष्य में आज हम सब गुर्जर कर्मचारियों द्वारा स्वागत सम्मान रखा गया है जीकेप सचिव रोहित गुर्जर ने कार्यक्रम में आये सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया, उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संस्था द्वारा हर साल नव वर्ष पर आयोजित किये जायेंगे, इसके लिए जल्द ही परिषद की बैठक में कार्ययोजना बना ली जायेगी कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अतेन्द्र गुर्जर खरगपुर ने किया।इस अबसर पर रविन्द्र सिंह खरगपुर, प्रवक्ता दाताराम गुर्जर, रामकेश पटवारी, रविन्द्र राण्डौली, दिनेश रेल्वे,अतेन्द्र गुर्जर,रामबाबू फ़ौजी गुर्जर, ब्रजराज सिंह,जय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र,सोनू गुर्जर, रोहित आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version