मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनयूसीआई द्वारा शासकीय महाविद्यालय की अनिश्चित काल तक ताला बंद करने की रूपरेखा तैयार की गई लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा बीच में ही हस्तक्षेप कर एनयूसीआई के तालाबंदी के प्रयास को रोक दिया. महाविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित होकर प्रदर्शन कर रहे थे। एन एस यू आई की मांग वर्ष 20 और 21 शिक्षा सत्र में छात्रवृत्ति से वंचित रहे विधार्थियों को शीघ्र छात्रवृत्ति देने की मांग और कोरोना काल में तेजी से फ़ैल रहे संक्रमण को देखकर आनलाईन ओपन बुक प्रणाली से परीक्षाएं कराने के लिए ज्ञापन दिया था लेकिन छात्र संगठन की मांग पर संतुष्ट जबाव नहीं मिलने पर महाविद्यालय को दिए गये अल्टिमेटम के मुताबिक आज बड़ी संख्या में एन एस यू आई छात्र संगठन ने कालेज में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, एसआई मनीष बडोनिया, एसआई प्रीतम सिंह, प्रधान आरक्षक शिववती नितेश रघुवंशी, आरक्षक राहुल राजपूत चंद्र किशोर मौजूद रहे।
