इटवा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने विभिन्न गावों में लोगों से किया जनसंपर्क | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने विभिन्न गावों में लोगों से किया जनसंपर्क | New India Times

इटवा विधानसभा 305 के विविन्न गावों में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों का डोर टू डोर कम्पेन शुरू हो गया है। बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने सोमवार व मंगलवारको अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों में लोगों से जनसम्पर्क करके जनता का आशिर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया, खखरी खखरा, बरगदवा में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों को बहुजन समाज पार्टी के नीतियों को बताया और लोगों का आशिर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सबको न्याय मिलेगा और भ्रष्टाचार, मंहगाई और अपराध मुक्त समाज का निर्माण होगा। बहन जी का शासन काल अपने आप में एक मिशाल था। आप लोग बसपा की सरकार बनाएं।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा सचिव व वर्तमान नगर अध्यक्ष डाॅ नसीर अहमद, पूर्व जिला मंत्री भाजपा दिलीप श्रीवास्तव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा मुकुन्द पाण्डेय, जोन प्रभारी बसपा रमेश कुमार गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार, वर्तमान ग्राम प्रधान परसा अनवर अली, विनोद दुबे, राजा सिंह, अब्दुल हई, मुस्लिम, फैजुल्लाह, शहरयार, इस्तियाक़, राजू सिंह, विनोद यादव, रामु गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, श्याम चौधरी, राजकुमार गौतम, राघव मौर्य, मुन्ना खान, रामफेर निषाद आदि ग्रामीण व बसपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version