राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सिलारी के खेल परिसर में आयोजित स्वर्गीय अवनीश देवलिया कप का फाइनल मैच खंडेराव क्रिकेट क्लब ने सेमरा खेड़ी क्रिकेट क्लब को आसानी से हराकर जीत लिया।
तहसीलदार सुश्री विनीता जैन ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करके जीत की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल में खेल गतिविधियां रुक गई थी, यह नोबल परिवार के द्वारा अच्छा प्रयास है कि खेल गतिविधियों को प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर बी.के.पी. कॉलेज संचालक अवनीश मिश्रा ने बताया कि स्व. देवलिया बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. टाइम्स कॉलेज के संचालक श्री सुशील गुप्ता ने बताया कि उनके जीवन का यदि पचास प्रतिशत माँ बाप ने संवारा है तो पचास प्रतिशत स्व. देवलिया जी ने संवारा है। श्री संजय ब्रजपुरिया ने स्व. देवलिया जी की स्मृतियों को साझा किया है। नोबल परिवार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता मे अम्पायर मनीष मिश्रा, विपिन कनौजिया, पुष्पेंद्र ठाकुर, थे. स्कोरर आयुष विश्वकर्मा, विनय पटेल थे. जबकि कॉमेंटेटर पंकज जैन, आनंद यादव, जितेंद्र चौरसिया, जुबेर खान थे।
इस प्रतियोगिता के संयोजक योगेंद्र सिंह ठाकुर थे ,कार्यक्रम का संचालन अमितेंद्र मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य कोशी जैकब ने किया। इस प्रतियोगिता मैं विशेष सहयोग कमलेश दीक्षित, बबलू पटेल, रितिक वर्मा परसोत्तम तीरथ शेरू का रहा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,अनिल ढिमोले, आशीष पटेरिया, बी.डी पाठक, महेंद्र पलिया, मनोज स्वामी अतिथियों के रूप मे उपस्थित थे।
