जिला प्रशासन ने बैरागढ़ में 8 करोड़ की लागत की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन ने बैरागढ़ में 8 करोड़ की लागत की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर बैरागढ़ में 0. 2 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
एसडीएम बैरागढ़ मनोज उपाध्याय ने बताया कि शासकीय भूमि पर 8 लोगों द्वारा पक्का मकान, टीन शेड का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया था। जब इसकी जांच की गई तो पाया गया कि उक्त भूमि नजूल के अंतर्गत आती है। इस संबंध में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे किंतु उक्त निर्देश पर कब्जा करने वालों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इस पर प्रकरण दर्ज किया गया और आज नगर निगम और पुलिस वालों की सहायता से 8 करोड की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया और निर्मित भवन सहित उक्त निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने बैरागढ़ में 8 करोड़ की लागत की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त | New India Times

उक्त नजूल की भूमि पर लोगों द्वारा पक्का निर्माण किया गया था, कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री वाल की गई थी जिस पर जेसीबी मशीन के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया है और उक्त भूमि पर शासकीय भूमि का बोर्ड भी लगाया गया है. इस कार्रवाई में तहसीलदार श्री गुलाब सिंह, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल के साथ कार्रवाई को पूर्ण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version