जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले 5 अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई.

नगरीय पुलिस जिला भोपाल में लंबे समय से विभिन्न थानों में सेवाएं दे रहे 5 अधिकारी/कर्मचारी 1- SI श्री नागेंद्र शुक्ला, थाना हबीबगंज, 2- कार्यवा. SI श्री अमर सिंह, टीला, 3- कार्यवा. SI श्री नारायण प्रसाद अहिरवार, रक्षित केंद्र, 4- ASI श्री शिवसिंह यादव टीटीनगर एवं 5- कार्यवा. ASI श्री कल्लू प्रसाद वर्मा, थाना बैरसिया को सेवा निवृत्ति के अवसर पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री मकरंद देऊसकर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री सचिन कुमार अतुलकर एवं डीसीपी हेडक्वॉटर श्री विनीत कपूर व एसपी भोपाल (देहात) श्रीमती किरणलता केरकेट्टा द्वारा आज शाम नए पुलिस कंट्रोल रूम में पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया एवं शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृति की बधाई व स्वस्थ व सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं तथा पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के लिए भोपाल नगरीय पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
