हाजी कासिम उल हक ने 35 ग्राम प्रधानों व बीडीसी मेंबरों के साथ सपा विधायक प्रत्याशी हाजी नासिर कुरेशी को दिया अपना समर्थन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

हाजी कासिम उल हक ने 35 ग्राम प्रधानों व बीडीसी मेंबरों के साथ सपा विधायक प्रत्याशी हाजी नासिर कुरेशी को दिया अपना समर्थन | New India Times

हाजी कासिम उल हक ने 35 ग्राम प्रधानों व बीडीसी मेंबरों के साथ विधायक प्रत्याशी हाजी नासिर कुरेशी को अपना समर्थन दिया है.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सारी राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई हैं, वहीं इस चुनाव में अलग-अलग विधानसभाओं से अलग-अलग प्रत्याशी नाॅमिनेशन कराने के बाद जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी से विधानसभा 27 से विधायक प्रत्याशी हाजी नासिर कुरेशी ने अपना नॉमिनेशन कराने के बाद पुरजोर तरीके से जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं और अपने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से जनसंपर्क भी लगातार कर रहे हैं. आज समाजवादी पार्टी से विधानसभा 27 के विधायक प्रत्याशी हाजी नासिर कुरेशी को पूर्व विधायक हाजी शमीम मुल्क के पुत्र हाजी कासिम उल हक ने 35 ग्राम प्रधानों बीडीसी मेंबर अपने भारी भरकम समर्थकों के साथ पूर्ण रूप से समर्थन दिया है. समर्थन के दौरान हाजी कासिम उल हक, जिला अध्यक्ष डी पी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, प्रभारी सिद्धार्थ सिंह, यूथ ब्रिगेड प्रभारी फहाद अली, युवजन सभा व बंधु कप्तान उस्मान पाशा, सहामत प्रधान आदि लोग मौजूद रहे. इस दौरान विधायक प्रत्याशी हाजी नासिर कुरैशी ने अपने ग्रामीण क्षेत्र चक बेगमपुर कोरबाकू पीपलसाना भोजपुर चिरोई आदि क्षेत्रों में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया और लोगों से चुनाव में सहयोग करने की अपील भी की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version