राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और साहित्यकार व कवि माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनका स्मरण कर उन्हें अर्पित किये श्रृद्धासुमन | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और साहित्यकार व कवि माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनका स्मरण कर उन्हें अर्पित किये श्रृद्धासुमन | New India Times

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी औेेर मध्यप्रदेश के विख्यात साहित्यकार कवि पं. माखन लाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसियों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कांग्रेसजनों द्वारा इसके पूर्व महात्मा गांधी की शहादत को स्मरण करते हुए 74 वें शहीद दिवस पर पुरानी विधानसभा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे के भजन के साथ गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दोनों महान विभूतियों को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने मांग की है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पर्यटन विभाग ने मूर्ति को वापस तामिया रंग में नहीं रंगा तो कांग्रेस पार्टी पर्यटन निगम का घेराव करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं मूर्ति को उसके मूल रंग में रंग देगी। मूर्ति के चश्मे को एक आंख से ऊपर उठा कर भी मूर्ति को विद्रूप करने की क्षुद्रता के लिए पर्यटन निगम की निंदा की गई। गांधी जी की प्रतिमा को काले रंग से रंग देने पर कांग्रेसजनों में आक्रोश व्याप्त है।
प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने मांग की कि पर्यटन निगम इस कृत्य के लिये माफी मांगे अन्यथा,महापुरुषों की मूर्ति को विद्रूपित करने का मामला उसके प्रबंध संचालक के खिलाफ दर्ज कराया जायेगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और साहित्यकार व कवि माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनका स्मरण कर उन्हें अर्पित किये श्रृद्धासुमन | New India Times

महात्मा गांधी और माखनलाल चतुर्वेदी के जीवन वृतात पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गांधी की स्मृतियों को मिटाने की चेष्टा करने वाले खुद मिट जायेंगे। गांधी पूरे विश्व की थाती हैं। हत्यारी मानसिकता वाले संकीर्णतावादी उन्हें छू भी नहीं सकते। माखन लाल चतुर्वेदी जी के घर पर 63 बार अंग्रेजों ने तलाशी ली। उन्होंने 12 बार जेल यात्रा की। काग्रेस का इतिहास कुरबानी का इतिहास है, माफी मांगने का नह़ी।
सेवादल के राष्ट्रीय सचिव के.के. पाण्डे और प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल ने भी इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित किया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, सैयद साजिद अली, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महामंत्री जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, राजेंद्र बब्बर, प्रवक्तागण जितेंद्र मिश्रा, संगीता शर्मा, अनुराधा सिंह, राकेश चतुर्वेदी, राजकुमार सिंह, संजय सिंह मसानी, अरुण श्रीवास्तव जहीर अहमद, विवेक त्रिपाठी, राम भाई मेहर, संतोष कंसाना, नमिता कौर, हृदेश किरार, फरजाना खान, सुभाष बाथम, मुजफ्फर अली, एबी खान, महक राणा, भारती बाथम, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, गन्नू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया। सभा समाप्ति पर दो मिनिट का मौन रखा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version