रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने की वजह से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने की वजह से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत | New India Times
एसआई योगेंद्र सिंह यादव, थाना ऐशबाग भोपाल

बाग फरहत अफजा मोरारजी नगर बाग कब्रिस्तान के पास रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने की वजह से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. बुजुर्ग मकबरे वाली मस्जिद बाग फरहत अफजा निवासी था उनका नाम मोहम्मद रहमान पिता शेख यासीन था. ट्रेन की चपेट में आने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. दोनों तरफ बाउंड्री वॉल खुली होने की वजह से आए दिन यहां पर घटना घटती रहती है. अब तक जाने कितने लोग ट्रेन से टकराने की वजह से मारे जा चुके हैं. रेलवे की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय जनता को उठाना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों ने यहां पर पैदल पुल बनाने की भी मांग की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version