सड़क चौड़ीकरण के लिए विधायक वीरसिंह भूरिया ने लिखा पत्र | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सड़क चौड़ीकरण के लिए विधायक वीरसिंह भूरिया ने लिखा पत्र | New India Times

थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने मेघनगर से मदरानी मार्ग पर नांगनवांटबडी फाटे तक का रोड चौडीकरण के लिए प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एम.पी.आर.टी.सी.) भोपाल को एक पत्र लिखा है।

विधायक भूरिया ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उक्त मार्ग से दो राज्य के लोगों का आवागमन होता है खासकर राजस्थान और गुजरात से जुड़ा होने के कारण क्षेत्रवासियों को आए दिन गुजरात के दाहोद शहर में अस्पताल आना जाना लगा रहता है. उक्त मार्ग पर मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीपल खूंटा भी आता है जिसमें तीर्थयात्रियों का दर्शन हेतु आना जाना लगा रहता है साथ ही उक्त मार्ग पर मध्य प्रदेश माइनिंग कॉर्पोरेशन एवं काजली डूंगरी माइंस खदान पर भी वाहनों का आवागमन लगा रहता है. उक्त क्षेत्र में नायक समाज के दूध बेचने वाले किसानों का दूध को बेचने के लिए इसी रोड से सुबह शाम आना जाना लगा करते है। उक्त समस्या को देखते हुए उक्त रोड का चौड़ीकरण करना आवश्यक है जिसे हेतु रोड चौड़ीकरण अति शीघ्र प्रदान की जावे जिससे आमजन को सुविधा हो सके ।

उक्त जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version