जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

आज 29 जनवरी 2022 को बंसल अस्पताल से न्यू चिरायु अस्पताल भोपाल तक अंगदान हेतु मानव अंग पहुंचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस भोपाल द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। इस कॉरिडोर में 23 किलोमीटर की दूरी एंबुलेंस द्वारा 15 मिनट में तय की गई। यह कोरिडोर व्यस्ततम ट्रैफिक समय 16:20 से 16:35 बजे के दौरान बनाया गया। इस संपूर्ण व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल के साथ 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 2 निरीक्षक, 2 सूबेदार, 9 उपनिरीक्षक, 8 सहायक उपनिरीक्षक, 54 आरक्षक/प्रधान आरक्षक एवं 7 STS मोबाइल लगाए गए। जिसमें कुल 90 का यातायात बल लगाया गया।
