खेत में चना उखाड़कर खाने से आक्रोशित 12 वर्षीय नाबालिग़ लड़के ने की 7 वर्षीय नाबालिग़ बच्चे की हत्या | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खेत में चना उखाड़कर खाने से आक्रोशित 12 वर्षीय नाबालिग़ लड़के ने की 7 वर्षीय नाबालिग़ बच्चे की हत्या | New India Times

थाना खकनार पुलिस ने ग्राम शेखापुर के एक 7 वर्षीय बालक कालु पिता बद्री निवासी शेखापुर की हत्या का खुलासा घटना के दूसरे ही दिन कर दिया है। दिनांक 27/01/2022 को ग्राम शेखापुर के कोटवार देवानन्द व्दारा थाना खकनार में सूचना दी गई थी कि कालु पिता बद्री भिलाला उम्र 07 वर्ष निवासी शेखापुर का दिनांक 26/01/2022 शाम करीबन 05.00 बजे से लापता था जिसका शव किरण पटेल निवासी हल्दी के खेत में मृत अवस्था में मिला। सूचना पर मर्ग कायम कर पोस्ट मार्टम कराया गया। पी एम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मुँह-गला दबाने से मृत्यु होना बताया गया एवं चेहरे-गले पर नाखूनों के निशान पाये गये। जिस आधार पर अपराध क्रमांक 79/2022 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक के पड़ोस मे रहने वाला 12 वर्षीय नाबालिग बालक अपने पिता के साथ चने की खेत रखवाली करने के लिए रहता था। दिनांक 26/01/2022 को शाम करीब 05.00 बजे कालू चने के खेत में पहुँचकर चना उखाड़कर खाने लगा तो रखवाली करने वाले नाबालिग द्वारा मना किया, जिस पर मृतक द्वारा माँ की गाली देने से नाराज होकर आरोपी ने बगल के किरण पटेल के हल्दी के खेत में ले जाकर कालू का मुँह व गला दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मृतक को बेहोश समझकर मेड़ पर बैठकर उसके होश में आने का इंतजार करता रहा व दुसरे दिन सुबह अपने पिता को हल्दी के खेत में कालु की लाश पड़ी होना बताया तो पिता ने मृतक कालु के घर जाकर खबर देने को कहा। आरोपी ने मृतक के घर जाकर मृतक की माँ को खबर दी और लाश को उठाकर चने के खेत तक लेकर आया और मृतक की मां को दे दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version