12 करोड़ की चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला तस्कर गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

12 करोड़ की चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला तस्कर गिरफ्तार | New India Times

किसी दौर में अबला नारी कही जाने वाली नारी अब अबला नारी नहीं रही पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में चल रही है. आज महिलाएं पुरुष से कम नहीं हैं. उन्नति की हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है वहीं इसकी दूसरी तस्वीर भी देखने को मिलती है वह यह है कि आज अपराध जगत में भी महिलाओं का शामिल होना लगातार सामने आता ही रहता है. हत्या, चोरी, लूट, डकैती, तस्करी जैसे अन्य अपराधों में भी महिलाओं का सम्मिलित होना कोई नई बात नहीं रह गई है इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में देखने को मिला जहां एसओजी व खुटार पुलिस द्वारा 12 करोड़ रुपये की चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

एसपी एस आनन्द के नेतृत्व में जनपद की पुलिस को मिल रही लगातार सफलता में एसओजी व थाना खुटार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय महिला तस्कर को किया गिरफ्तार ₹12 करोड़ की चरस बरामद।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, धनंजय सिंह थाना खुटार अध्यक्ष, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह एसओजी, अजय एसओजी, तौसीम हैदर एसओजी, दिलीप कुमार एसओजी
,प्रभात कुमार एसओजी आदि पुलिस टीम द्वारा 27 जनवरी की सुबह खुटार तिकुनिया मोड़ से गीता पत्नी अभिमन्यु ग्राम मदारा थाना बलरामपुर देहात जनपद बलरामपुर को 6 किलो 800 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹12 करोड़ बताई जा रही है।

महिला तस्कर ने पूछताछ में बताया कि मैं या चरस नेपाल नेपाल के रास्ते से सस्ते दामों पर खरीद कर अलग-अलग जनपदों में सप्लाई करती थी लेखक 15 दिनों के अंदर दो बार जनपद हापुड़ में डिलीवरी दी है जिससे मुझे काफी मुनाफा होता था आज मैं यह चरस गाजियाबाद बेचने के लिए जा रही थी कि आप लोगों के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया

एस आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी व खुटार पुलिस टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 6 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹12 करोड़ बताई जा रही है काफी लंबे समय से यह काम कर रही है यह दो बार हापुर में भी डिलीवरी अभी 15 दिन पहले दे चुकी है और भी तथ्य जानने के प्रयास किए जा रहे हैं व तत्वों के आधार पर थाना खुटार पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version