रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाना प्रभारी का ट्रांसफर लोधीखेडा होने पर स्थानीय कन्हान प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार बंधुओं ने शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही लायंस सेवा समिति दमुआ के पदाधिकारियों द्वारा भी पुष्पहार, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी. इस अवसर पर पत्रकार शिव यादव उनके साथ बिताए क्षणों को याद कर भावुक हो गये. कन्हान प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश राही, शिव यादव, मोहसिन चिश्ती, श्याम अग्रवाल, मुकेश साहू, नियामुल हक, रफीक आलम तथा लायंस सेवा समिति से रविशंकर साहू, डॉक्टर आर के विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम की कार्यप्रणाली की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उनके पदोन्नति व उज्जवल भविष्य की कामना की।
