लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बोदवड के हालिया नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगर सेवक हकीम बागवान ने हाल ही में बोदवड शहर में एनसीपी की ओर से वार्ड नंबर 04 से चुने गए थे. निर्वाचित होते ही उन्होंने अपने खर्चे पर वार्ड में काम करना शुरू कर दिया है.
उनके वार्ड में नगर पंचायत की तीन पानी की टंकियां हैं. जिसमे एक टंकी में बोरिंग पाइप व स्टेटर अपने खर्चे पर लगा दिया गया था और दूसरे टैंक का बोरवेल जो खुला छोड़ दिया गया था उसपर ढक्कन लगाया. इस कार्य के लिए नवनियुक्त नगर सेवक की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है. उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा की लोगो के वार्ड के काम करने की मानसिकता चाहिए, सत्ता नहीं फिर आप कभी भी काम कर सकते हो.
फोटो बोदवड के एनसीपी के नगर सेवक खुद के खर्च से अपने वार्ड की पाइपलाइन दुरुस्त करते हुए.
