अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अंग्रेज़ों के शासन काल में लगान नहीं देने पर सामूहिक पानी बंद कर दिया जाता था, आज वही कार्य भाजपा सरकार में राजधानी भोपाल में देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आरिफ मसूद फैन्स क्लब अध्यक्ष अब्दुल नफीस के नेतृत्व में आज कॉग्रेस पार्षदों का एक प्रतिनिधि मण्डल म.प्र. मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस श्री नरेन्द्र कुमार जैन से भेंट कर विधायक आरिफ मसूद का पत्र सौंप कर सम्पूर्ण घटना से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व पार्षद रफ़ीक़ कुरैशी, श्रीमती रईसा मलिक, शाहवर मंसूरी ने बताया कि 23 जनवरी से 26 जनवरी तक वार्ड क्र.23 के जोगीपुरा, आतुजी लेन, बुधवारा में सामूहिक पानी की पाइप लाइन निगम द्वारा काट दी गई जिससे उक्त क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण आमजन को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा जबकि इस क्षेत्र में कई लोगों के नल के बिल जमा थे उनकी भी पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। यह मानव अधिकारों का हनन है यह कार्य अंग्रेज़ी शासन में किया जाता था लगान नहीं देने पर पानी बंद कर दिया जाता था और तहर-तरह की प्रताड़ना अंग्रेज़ों द्वारा की जाती थी वही कार्य भाजपा सरकार में नगर निगम द्वारा पानी बंद कर किया जा रहा है।
विधायक आरिफ मसूद के पत्र को मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस श्री नरेन्द्र कुमार जैन को देते हुए कहा कि इस घटना को संज्ञान में लेते हुए दोषी अधिकारीयों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाए। आरिफ मसूद के प्रयासों से निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन जोड़कर पानी की सप्लाई तो चालू हो गई लेकिन भोपाल के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार की कार्यवाही आमजन पर निगम द्वारा भविष्य में ना की जाए जिससे कि आम जनता के मानव अधिकारों का हनन न हो।
इस अवसर पर मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष महोदय ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन देते हुए मौके पर तत्काल रजिस्ट्रार को तलब कर शीघ्र निमग को पत्र लिख कर पूरी जानकारी मंगाने को कहा है।
