केसली जनपद की सीईओ पूजा जैन ने किया ग्राम पंचायत खमरिया एवं नवलपुर का औचक निरीक्षण, ग्राम पंचायत खमरिया के सचिव पाये गये अनुपस्थित, हुआ नोटिस जारी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

केसली जनपद की सीईओ पूजा जैन ने किया ग्राम पंचायत खमरिया एवं नवलपुर का औचक निरीक्षण, ग्राम पंचायत खमरिया के सचिव पाये गये अनुपस्थित, हुआ नोटिस जारी | New India Times

देवरी तहसील की जनपद पंचायत केसली के ग्राम पंचायत खमरिया एवं नवलपुर का गणतंत्र दिवस के दिन सीईओ पूजा जैन ने औचक निरीक्षण किया जिसमें खमरिया सचिव अनुपस्थित पाये गये, उनको तुरंत नोटिस जारी करने के निर्देश दिये. सामुदायिक स्वच्छता परिसर का कार्य तत्काल प्रारंभ कर 10 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु उपयंत्री को निर्देशित किया. आंगनवाड़ी भवन में गेट लगाने एवं उसमें किचिन गार्डन बनाने हेतु ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया. ग्राम पंचायत का पंचायत भवन पूर्ण कराने हेतु 10 दिवस की समय सीमा दी गई और उपयंत्री को कार्य पूर्ण कराकर प्रतिवेदन देने हेतु सख्त निर्देशित किया. ग्राम पंचायत के वार्डों में पानी की समस्या को देखते हुए पूर्व से निर्मित जल स्त्रोतों से पाईप लाईन डालने और पानी की व्यवस्था के लिए सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया।

केसली जनपद की सीईओ पूजा जैन ने किया ग्राम पंचायत खमरिया एवं नवलपुर का औचक निरीक्षण, ग्राम पंचायत खमरिया के सचिव पाये गये अनुपस्थित, हुआ नोटिस जारी | New India Times

खमरिया ग्राम में जनसुनवाई लगाई जिसमें ग्रामीणों की समस्या का मौके पर निराकरण किया जिसके बाद ग्राम पंचायत नवलपुर का भी औचक निरीक्षण किया और वहां भी पंचायत भवन का कार्य अपूर्ण होने से नाराजगी व्यक्त की एवं सरपंचत एवं उपयंत्री को 07 दिवस में किये गये कार्य की प्रगति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया. ग्राम में निर्मित ऐतिहासिक धरोहर का मंदिर जो जीर्ण स्थिति में है उसके सुधार मरम्मत हेतु सरपंचत/सचिव को निर्देशित किया. पंचायत भवन के साथ उसी परिसर में स्कूल होने से वहां संचालित हैंडपंप में मोटर डालकर स्कूल के बच्चों एवं ग्राम वासियों के लिए एक 5000 लटर की होदी निर्माण एवं नल व्यवस्था हेतु निर्देशित किया. पूर्व में निर्मित शौंचालय जो जीर्ण स्थिति में हैं उनको सुधार करने हेतु निर्दिशित किया, साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय, जनपद पंचायत केसली ने देवरी नाहरम सेक्टर के उपयंत्री को भी निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में पूर्ण हो चुके कार्यों का मूल्यांकन समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। कार्य के प्रति लापरवाही किये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version