अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लाई गई नई शराब नीति को लेकर पूरे मध्य प्रदेश से महिलाओं एवं छात्रों द्वारा पुरज़ोर विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा 25 और 26 जनवरी को ऑनलाइन राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, गुना, जबलपुर, इंदौर व अन्य जिलों से छात्राओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं एवं छात्राओं का कहना है कि
सरकार महिला विरोधी नई शराब नीति को तुरंत रद्द करे, मध्य प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करे, शराब नहीं शिक्षा और रोजगार सरकार मोहय्या कराए। घरों को शराब की दुकानों में तब्दील करने वाली नई शराब नीति को सरकार तुरंत वापस ले।
