पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊसकर द्वारा झंडा वंदन कर तिरंगे को दी गई सलामी, e-office का भी हुआ उद्घाटन | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊसकर द्वारा झंडा वंदन कर तिरंगे को दी गई सलामी, e-office का भी हुआ उद्घाटन | New India Times

पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री मकरंद देऊसकर द्वारा गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में झंडा वंदन किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई। उपरांत कॉन्फ्रेंस हॉल में “e-office” का उद्घाटन किया एवं भोपाल पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी गईं।

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊसकर द्वारा झंडा वंदन कर तिरंगे को दी गई सलामी, e-office का भी हुआ उद्घाटन | New India Times

पुलिस आयुक्त श्री देऊसकर ने कहा कि भोपाल पुलिस के सभी कार्यालयों के सम्पूर्ण कार्यों को अतिशीघ्र e-office के माध्यम से ऑनलाइन सम्पन्न किया जाना है। ई ऑफिस प्रणाली को आयुक्त कार्यालय में सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एनआईसी अधिकारियों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया एवं उनके द्वारा ई ऑफिस प्रणाली का प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाएगा। ई ऑफिस ऑफिस पेपर लेस प्रबंधन कार्यप्रणाली है । यह एक प्रगतिशील, तकनीक समर्थ एवं कार्यालय को अधिक सक्षम बनाने का एक सशक्त माध्यम है जिससे कार्य में पारदर्शिता आएगी वहीं कार्यवाही में गतिशीलता एवं पेपरलेस कार्य को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर श्री देउसकर द्वारा प्रथम ई फाइल बनाने वाले लिपिक को पुरस्कृत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version