कहलगांव में मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

अतीश दीपंकर, कहलगांव/भागलपुर (बिहार), NIT:

कहलगांव में मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने झंडा फहराया। कहलगांव पुलिस इंस्पेक्टर यदुनंदन चौहान ने अपने ऑफिस में झंडा फहराया। कहलगांव थाना में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने झंडा फहराया।

इस अवसर पर कहलगांव थाना में अतिथि के तौर पर एसडीओ मधुकांत, डीएसपी शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार, सतीश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, पूजा कुमारी, सुभाष कुमार, नीती कुमारी, प्रवीण कुमार सहित थाना के अन्य लोग, समाजसेवी मौजूद थे।

भूतपूर्व सैनिकों के संगठन के कहलगांव के अध्यक्ष सुनील कुमार, राजकिशोर मंडल, असीम पाठक, नवीन मंडल आदि लोगों ने प्रभात फेरी किया।

कहलगांव में मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

मुख्य अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम कहलगांव के शारदा पाठशाला में हुआ। जहां पर स्कूलों की झांकी निकाली गई एवं पैरेड किया गया। इस अवसर पर कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, कहलगांव अनुमंडल के कई पदाधिकारी, कर्मचारी, प्रोफेसर राजकुमार साह, सहित कई लोग थे। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रीति कुमारी सहित कई लोगों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गुरुकृपा अकैडमी द्वारा प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय की झांकी निकाली गई, इसके अलावा कई अन्य झांकी निकाली गईं।

लायंस क्लब द्वारा कहलगांव लायंस अध्यक्ष संजय केसरी ने झंडा फहराया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा झंडा फहराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version