शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के वार्ड 41 में कोरोना गाइडलाइन के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि सूर्यकांत गुप्ता उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, अशोक वाणी मंडल अध्यक्ष और सुनीता सुड़ेले ने झंडा वंदन किया. बच्चों को नाश्ता और लड्डू बांटे गये. वहीं देश की एकता और अखंडता के बारे में बताया गया. सारी तैयारियां रात से ही करदी गई थी जिसका सारा ज़िम्मा वार्ड संयोजक नीलेश बिहारे, संजय यादव, प्रकाश सराठे, कैलाश यादव, संजय पटेल, शादाब खान, सालिफ़ खान, संजू सरते, सनी कुशवाह, रविन्द्र भारती, पत्रकार शाहनवाज़ खान आदि उपस्थित रहे.
