वायरल वीडियो मामलें में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वायरल वीडियो मामलें में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी | New India Times

वायरल वीडियो मामलें में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी हैं. पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा भवूतीपुरा के आसपास जगन गुर्जर द्वारा सिवायचक एवं वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्य योजना बनाई गई है. जिला पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज मीणा के निर्देशन में वायरल वीडियो मामले में पुलिस की टीमें लगातार पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की तलाश में बीहड़ एवं अन्य सम्भावित ठिकानों पर दबिशें देकर तलाश कर रही हैं. इसके साथ ही आज ग्राम भवूतीपुरा के आसपास सिवायचक एवं वन भूमि पर जगन गुर्जर द्वारा कर रखे अतिक्रमण के सम्बन्ध में उपखंड अधिकारी बाडी श्री राधेश्याम, वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री बाबूलाल के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने स्थान चिन्हित कर कार्यवाही के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है. इस दौरान बाडी सदर थानाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह, बसईडांग थानाधिकारी श्री मंगतूराम, गिरदावर, पटवारी एवं पुलिस जाप्ता मौजूद रहा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version