झांसी शहर में सर्राफा व्यापारी का अपहरण, खाकी वर्दी में थे अपहरणकर्ता | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​झांसी शहर में सर्राफा व्यापारी का अपहरण, खाकी वर्दी में थे अपहरणकर्ता | New India Timesझांसी बुंदेलखंड के सर्राफा व्यापारी राजू कमरिया के अपहरण की घटना सामने आयी है। शहर कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी राजू कमरिया के अपहरणकर्ता खाकी वर्दी में थे। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।​

झांसी शहर में सर्राफा व्यापारी का अपहरण, खाकी वर्दी में थे अपहरणकर्ता | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ राजू कमरिया की शहर कोतवाली अंतर्गत गन्धीगर के टापरा स्थित ज़ेवर कोठी ने नाम से जेवेलर्स की दुकान है एवं बुंदेलखंड पीराइट के नाम से एक होटल भी है। राजू कमरिया के मित्र राजू पटैरिया के अनुसार रात तक़रीबन 8:30 बजे वह अपनी दुकान से अपनी प्रापर्टी जो कि मिशन गेट के सामने है देखने गए थे, जहां प्रापर्टी की देख भाल करने वाले चौकीदार ने बताया कि जब राजू कमरिया वहां पहुंचे तो कुछ अज्ञात खाकी वर्दी धारक राजू कामरिया के साथ मार पीट कर रहे थे और राजू कामरिया कोगाड़ी में डाल कर लेएगए, जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो झांसी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।घटना की जानकारी मिलते ही  शहर के सराफा व्यापरियों की घटनास्थल पर भीड़गलग गई। पुलिस ने अपहरण की वारदात की जांच शुरू कर दी है। सर्राफा व्यापारी के अपहरण से शहर के सर्राफा व्यापारियों में दहशत फैल गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version