ढाबे पर रंगरेलियां मानते चार युवक व एक महिला गिरफ्तार, ढाबा मालिक फरार | New India Times

संदीप शुक्ला, दतिया (मप्र ), NIT; ​ढाबे पर रंगरेलियां मानते चार युवक व एक महिला गिरफ्तार, ढाबा मालिक फरार | New India Timesयादव ढाबा पर चिरूला पुलिस ने दबिश देकर एक महिला और चार युवकों को आपत्तिजनक हालत में रंगरेलियां मानते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जबकि ढाबा मालिक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर चिरूला पुलिस ने यादव ढाबा पर छापा मार कर रंगरेलियां मनाते चार युवकों और एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने मौके से कॉन्डम के पैकेट भी जप्त किए हैं। पुलिस ने बृजेश पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी जिगना, वली पुत्र मेहरबान सिंह राय निवासी राजापुर, नंदराम पुत्र धनीराम प्रजापति निवासी गोविंद मंदिर के पास दतिया, सोनू उर्फ विपिन पुत्र प्रताप सिंह परिहार निवासी पुलिस लाइन एवं एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ढाबा संचालक बबलू उर्फ घनश्याम यादव एवं उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ढाबा संचालक की तलाश में जुटी है।
यादव ढाबा पर वैश्यावृति की एसएसपी इरशाद अली को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। जिसके आधार पर आरसी भोज के नेतृत्व में टीआई कोतवाली अजय भार्गव, चिरूला थाना प्रभारी सुधीर सिंह, सब इंस्पेक्टर धवल सिंह चौहान, सविता शर्मा एवं रचना माहौर ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version