मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा के पित्र पुरुष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष “संगठन पर्व” के तहत आयोजित मध्य प्रदेश भाजपा की बूथ विस्तारक योजना अंतर्गत प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के तीन बूथों पर जाकर संवाद कर एवं मार्गदर्शन दिया। जानकारी के अनुसार श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने बुरहानपुर विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ क्रमांक 210 पर श्री गजानन महाराज के दर्शन कर आयोजित बैठक में शामिल हुईं तथा कार्यकर्ता बंधुओं से बूथ विस्तार को लेकर संवाद किया। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी इकबालसिंह गांधी (इन्दौर), बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, पांडुरंग जाधव, बूथ विस्तारक श्री कमलेश गोविंदजीवाला, बूथ अध्यक्ष श्री राजेन्द्र वाघे, नीतिन महाजन, महेश सोनवणे, एप संचालक एवं बूथ समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। वहीं श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल के बूथ क्रमांक 217 में शामिल होकर कार्यकर्ता बंधुओं से बूथ विस्तार को लेकर संवाद किया।

बैठक के पूर्व सोइचना दरबार पहुँचकर मत्था टेका और बाबा अमरदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान संगठन प्रभारी इकबाल सिंह गांधी (इन्दौर) भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद पाटिल, चिंतामन महाजन, रुर्देश्वर एंडोले, आरपी श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष राजेश गुमनानी, पूर्व पार्षद लख्मीचंद कोटवानी, भावनदास चंचालानी, बूथ महामंत्री बसंत सावलानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लालचंद जेठवानी, सुरेश अडवाणी, टिंगू बलवानी, विक्की टिल्लानी बूथ विस्तारक, एप संचालक एवं बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस के बाद श्रीमती चिटनीस ने बुरहानपुर विधानसभा के लोकमान्य तिलक मंडल के बूथ क्रमांक 88 को मजबूत बनाने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ विस्तार कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति से जानकारी एकत्रित कर पुस्तिका साथ ही संगठन ऐप में अद्यतन करवाई।इस दौरान वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर, मंडल विस्तारक सुश्री मंजू, संजय सहगल, मंडल अध्यक्ष अमित वारुडे सहित बूथ क्रमांक 79, 81, 82, 85 के बूथ पदाधिकारीगण एवं समस्त बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
