मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना निगोही पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. गौ तस्करी की योजना बनाते दो लोगों को गिरफ्तार अवैध असलहा, सेंट्रो कार आदि बरामद किया है।
दिलीप कुमार थाना निगोही अध्यक्ष, उ0 नि0 देवेंद्र सिंह, हेड कां0 झम्मन सिंह, सूरजपाल आधी पुलिस टीम ने नहर विभाग की खंडहर कोठी के पास से मुठभेड़ के दौरान राजू निवासी ग्राम तालगांव थाना निगोही, मो0 सईम निवासी ग्राम तालगांव को गिरफ्तार किया है जबकि तालिब निवासी तालगांव मौका से भागने में सफल हो गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक सैंटरो कार, दो तमंचे कारतूस आदि बरामद किया है।
