सेनेटाइज़र रोबोट बनाने वाले मनावर (मप्र) के बाल कलाकार को हज वेलफेयर सोसाइटी ने 'शाने मालवा अवार्ड' से किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेनेटाइज़र रोबोट बनाने वाले मनावर (मप्र) के बाल कलाकार को हज वेलफेयर सोसाइटी ने 'शाने मालवा अवार्ड' से किया सम्मानित | New India Times

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि संस्था की शिक्षा जागृति मुहिम 2022 के अंतर्गत मध्य प्रदेश के मनावर के किराना दुकान चलाने वाले बाल कलाकार एवं अपने जुगाड़ से सेनेटाइज़र रोबोट बनाने वाले कक्षा बारहवीं के छात्र हुज़ैफ़ा खत्री को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने आपका अवार्ड- आपके शहर में के मध्य प्रदेश के मनावर में सुपर किराना पर आयोजित एक गरिमा में कार्यक्रम में शान-ए- मालवा अवार्ड से सम्मानित किया है। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज़ धार ने बताया कि इस मौके पर हुज़ैफा को मोमेंटो, मैडल, प्रमाणपत्र सहित खंडवा के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं वरिष्ठ साहित्यकार आलोक सेठी द्वारा लिखित 10 ज्ञानवर्धक पुस्तकों का सैट भी भेंट किया गया।
सोसायटी की धार ज़िला इकाई के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आरिफ पाकीज़ा ने बताया कि शहर क़ाज़ी डॉक्टर जमील सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वीरेंद्र भद्र सिंह ठाकुर रिटायर्ड एस.ओ. विद्युत मण्डल उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडव्होकेट हाजी सैय्यद इरशाद अली, समाज सेवी राधेश्याम गवडेकर, शिक्षक मुकेश गंगवाल, हाफ़िज़ रमज़ान साहब उपस्थित थे। कुरआन ए पाक की तिलावत से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने सोसाइटी की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान द्वारा किया गया एवम आभार सैय्यद नवाज़ ने माना। अपनी जुगाड़ से सेनेटाइज़ रोबोट बनाने वाले इस बाल कलाकार ने इस प्रतिनिधि को बताया कि इस नवाचार में उसे कुल 2500 से 3000 का खर्च आया है, इसमें पुष्टा व इंडिका कार की वाटर पम्प को उपयोग में लिया गया। रिमोट को मोडीफाई किया गया। प्रोजेक्ट के प्रदर्शन के दौरान रिमोट का बटन दबाते ही रोबोट ने हरकत करना शुरू कर दिया वह दूर जाकर हाथों को सेनेटाइज़ करने लगा।
हुज़ैफा को सोसायटी की ओर से दिए गए शान-ए-मालवा अवार्ड से पूर्व उनके पिता हाजी नजरुद्दीन, भाई सोहेल खत्री और शोएब खत्री का भी फूल हार से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अनीस खान कसरावद ज़िला खरगोन, धार से ज़ुबेर क़ुरैशी, आज़म शेख राही, वसीम शेख, सैय्यद नवाज़, साबिर खान, खण्डवा से सैय्यद इंतेखाब अली, मोहम्मद समीर आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article