हैंडपंप खराब होने से लोगों को हो रही है पेयजल की समस्या | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हैंडपंप खराब होने से लोगों को हो रही है पेयजल की समस्या | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक 1 माता दफाई के नाम से मशहूर पीने युक्त पानी देने वाला हैंडपंप पिछले 4-5 दिनों से खराब होने के चलते वार्ड वासी सहित आधे ग्राम के लोग ठंड के दिनों यहां वहां पानी के लिए भटक रहे हैं पिछले 4 दिनों से हैंडपंप खराब होने की स्थिति में अभी तक क्यों उसका सुधार नहीं किया गया. ग्राम वासियों को पीने युक्त पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। आपको बता दें यह एक ऐसा हैंडपंप है कई वार्ड के लोग पीने के लिए पानी ले जाते हैं कई वर्षों पुराना है दिन रात इसी हैंडपंप से लोग पानी भरते हैं लेकिन पिछले 4 दिनों से खराब हो जाने से आधे गांव के लोग यहां वहां भटकने को मजबूर हो रहे हैं जिसकी और जुन्नारदेव पी एच आई विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। विभाग से ग्राम वासियों ने मांग की है जल्द हैंडपंप का सुधार कार्य किया जाए ताकि हमें पानी के लिए यहां वहां भटकना ना पड़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article