डीएम ने विधानसभा निर्वाचन आवंटित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण. मीडिया कर्मियों व कैमरा मैन का नामांकन कक्ष में जाना वर्जित: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने विधानसभा निर्वाचन आवंटित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण. मीडिया कर्मियों व कैमरा मैन का नामांकन कक्ष में जाना वर्जित: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु आवंटित नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी व साफ सफाई व्यवस्था को देखा. इस दौरान उन्होंने एसपी सिटी संजय कुमार को निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करें. उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कक्षों में सैनिटाइजर आदि व्यवस्था को चेक करें साथ ही सभी आर ओ को निर्देश दिए हैं कि वह कोविड गाड़लाइन का अनुपालन कराएं व नामांकन के दौरान सभी आर ओ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करें. इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सीता द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया कर्मियों व छायाकारों को नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति नहीं

नामांकन प्रक्रिया में पत्रकारों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डीआईओ को एडीएम ने निर्देश जारी किए। नामांकन के दौरान विधानसभावार कक्षों में मीडियाकर्मियों व छायाकार को जाने की अनुमति नहीं होगी। परन्तु कवरेज हेतु किसी भी मीडिया कर्मी को नहीं रोका जाएगा। कवरेज के लिए कलेक्ट्रेट में पीपल के पेड के पास बने मंदिर तक आने की अनुमति दी गई है।
पत्रकारों की सहूलियत को जिला सूचना अधिकारी को जारी निर्देशों के क्रम सभी पत्रकार बंधुओं को कलेक्ट्रेट के बाहर तक कवरेज करने में कोई दिक्कत नहीं होगी, नामांकन कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा, प्रत्याशियों के फोटो के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पीपल के पेड के पास बने मंदिर तक आने की अनुमति होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version