डाॅ आसिफ शेख की मेहनत लाई रंग, पोषण पुनर्वसन केंद्र फिर से शुरू करने की स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने दिये आदेश | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

डाॅ आसिफ शेख की मेहनत लाई रंग, पोषण पुनर्वसन केंद्र फिर से शुरू करने की स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने दिये आदेश | New India Times

मीरा भाईंदर के सरकारी अस्पताल में दो साल से बंद पोषण पुनर्वसन केंद्र को तात्काल शुरू करके गरीब कुपोषित बच्चों का इलाज कराकर उन्हें सभी तरह की आवश्यक सुविधायें देने की मांग महाराष्ट्र एनसीपी के नेता पूर्व राज्यमंत्री मनपा में पुर्व विरोधी पक्ष नेता डॉ आसिफ शेख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से की थी. जिसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पोषण पुनर्वसन केंद्र फिर से शुरू करने के आदेश प्रशासन को दिये हैं। बता दें कि मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र में 146 कुपोषित बच्चे पाये गये हैं जिन्हें पोषक पुनर्वसन केंद्र में दाखिल कराकर उनका इलाज करना, उन्हें पौष्टिक आहार देना, उनके मनोरंजन के लिए सुविधायें उपलब्ध कराना आवश्यक होता है लेकिन पिछले दो साल से भाईंदर वेस्ट के पंडित भिमसेन जोशी अस्पताल का पोषन पुनर्वसन केंद्र बंद होने से कुपोषित बच्चों को इलाज व स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरसना पड रहा है। गौरतलब है कि मीरा भाईंदर महानगरपालिका सन 2019 तक भाईंदर के एकमात्र सरकारी पंडित जोशी अस्पताल का सारा कामकाज करती थी और पोषण पुनर्वसन केंद्र भी चलाती थी। इसी पोषण पुनर्वसन केंद्र में मीरा भाईंदर समेत ठाणे व पालघर जिला से कुपोषित बच्चों का इलाज होता था और उन बच्चों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराकर उनके माताओं को भी 14 दिन तक रहने की सुविधा दी जाती थी। लेकिन सन 2019 के बाद यह अस्पताल महाराष्ट्र सरकार के अधीन ट्रांसफर हो गया तब से अबतक पोषण पुनर्वसन केंद्र दो साल से बंद है जिसका खमियाजा गरीब कुपोषित बच्चों को भुगतना पड रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी के नेता पुर्व राज्यमंत्री मनपा में पुर्व विरोधी पक्ष नेता डॉ आसिफ शेख ने 146 कुपोषित बच्चों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को मीरा भाईंदर के जोशी टेम्बा सरकारी अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पोषण पुनर्वसन केंद्र फिर से तात्काल शुरू कराकर कुपोषित बच्चों को सभी तरह सुविधायें देकर उनका अच्छी तरह से इलाज करने की मांग की थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पोषण पुनर्वसन केंद्र फिर से शुरू करने के आदेश दिये हैं। जिसपर डॉ आसिफ शेख ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का मीरा भाईंदर शहरवासीयों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version