एसके कॉलोनी, हमीदपुरा की मूलभुत समस्याओं को लेकर आप पार्टी की नेत्री श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर बुरहानपुर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसके कॉलोनी, हमीदपुरा की मूलभुत समस्याओं को लेकर आप पार्टी की नेत्री श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर बुरहानपुर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

खसरा नंबर 101/2 रकबा 0.940, ग्राम बाड़ा बुजुर्ग, हमीदपुरा, एस.के कॉलोनी, ग्राम पंचायत एमागिर्द, अर्वाचीन इंडिया स्कूल के सामने, बाईपास रोड, तहसील व जिला बुरहानपुर के समस्त रहवासियों ने एस के कॉलोनी के अध्यक्ष के साथ 27 लोगों के हस्ताक्षर एवं मोबाइल नंबर सहित आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में आज कॉलोनी की मूलभूत जवलंत समस्याओं विशेषकर पीने का पानी नहीं होने और नालियों की निकासी नहीं होने की समस्या को लेकर कलेक्टर बुरहानपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कॉलोनी में हम 2016 से निवास कर रहे हैं। कॉलोनी में बिजली की समस्या है। कॉलोनी वासियों को ₹20 प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल का भुगतान पड़ रहा है। गंदे पानी की निकासी की समस्या है। जिसकी वजह से यहां के लोग बीमार पड़ रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी वासी अपना टैक्स ग्राम पंचायत एमागिर्द में जमा कर रहे हैं,उसके उपरांत भी ग्राम पंचायत द्वारा समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने से रहवासी गण परेशान है। आप पार्टी की नेत्री एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि यदि समस्या का निराकरण नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी रूपरेखा तैयार करके चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version