अमानगंज के नजदीक सिरसी जैसे एक छोटे से गांव की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, पाई संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट टीम में जगह | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज के नजदीक सिरसी जैसे एक छोटे से गांव की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, पाई संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट टीम में जगह | New India Times

सागर संभाग के पन्ना जिले के एक छोटे से गाँंव की बेटी ने संभागीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन कर संभाग स्तर की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित की है।
पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम सिरसी के निवासी बंदन सिंग यादव की पुत्री रचना सिंग यादव बचपन से ही अनेक प्रतिभाओं की धनी होने के साथ ही असाधारण प्रतिभा का परिचय हर समय देती रहती है. यह ना सिर्फ अपने मां-बाप के लिए हर काम करती है बल्कि खेती-किसानी से लेकर घर का कोई भी काम हो पूरी जद्दोजहद और मेहनत और लगन के साथ करती है.

अमानगंज के नजदीक सिरसी जैसे एक छोटे से गांव की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, पाई संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट टीम में जगह | New India Times

पन्ना जिले की शान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बेटी गौरी अर्जरिया से प्रेरित होकर गांव की बेटी रचना यादव ने भी यह ठान लिया कि वह भी जिले का नाम रोशन करके ही रहेंगी, उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कॉलेज से लेकर हर जगह क्रिकेट खेली।
महिला टीम के ना होते हुए भी पुरुष टीम के साथ खेला और उस टीम का नेतृत्व भी किया. सागर संभाग में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में आर्ट एंड साइंस कॉलेज टीम का नेतृत्व किया और अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आज संभाग स्तरीय टीम में चयनित होकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version