वन विभाग की कार्रवाई अवैध लकड़ी बरामद, कार्रवाई से मचा हड़कंप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वन विभाग की कार्रवाई अवैध लकड़ी बरामद, कार्रवाई से मचा हड़कंप | New India Times

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत जमकुंडा से 18 और 29 नग सागुन की पटिया बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग ₹60000 बताई जा रही है। आरोपी लक्ष्मण पिता मानक यदुवंशी ग्राम पंचायत जमकुंडा निवासी व आरोपी द्वारका पिता मानक यदुवंशी स्थानीय निवासी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 का मध्य प्रदेश व्यापार वन उपज अधिनियम 1969 धारा 5 के तहत मामला पंजीबद्ध किया. मंडल अधिकारी पश्चिम छिंदवाड़ा श्रीमान ईश्वर जावनडे के निर्देशानुसार एसडीओ अनादि बुधौलिया के मार्गदर्शन में कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी एचएल कोदर, डिप्टी रेंजर आमीन खिलजी, दिलीप सोनारे, आलोक मानक दिबे, अनिल राठौर, अशोक डेहरिया, अंकित भारतिया, संत कुमार चंद पुरिया, संतोषी साहू, सोनिया विषय, उर्मिला, विकी की सहायता से धरपकड़ की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version