कांग्रेस में वंशवाद हावी, भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि: योगेन्द्र प्रताप राणा. युवा मोर्चा के पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद कार्यक्रम | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेस में वंशवाद हावी, भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि: योगेन्द्र प्रताप राणा. युवा मोर्चा के पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद कार्यक्रम | New India Times

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद कार्यक्रम चाय पर चर्चा में आज भारतीय जनता युवामोर्चा ज़िला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा ने परासिया विधानसभा क्षेत्र के न्यूटन व पगारा, दमुआ मंडल में चाय पर चर्चा आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में वंशवाद है, पहले दादी, फिर पिताजी, फिर मां, फिर लड़का, फिर बहन, अब जीजाजी का नंबर है, भाजपा में ऐसा नहीं है, आज मैं जिला अध्यक्ष हूं, कल आपमें से कोई कार्यकर्ता हो सकता है, संघटन का कार्य कर आप ऊंचे पदों पर पहुंच सकते हैं, भाजपा में कार्यकर्ता ही पूंजी है। युवा में वायु को बदलने की ताकत है, गांव-गांव में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराकर अपनी सरकार बनाएं जिससे विकास कार्यों में बाधा नहीं होगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नाथन शाह, विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, सूरज चौधरी, अंकुश मेहरा, ब्रज़ नागवंशी, सुमित दीक्षित, बर्गेश पटेल, अभिषेक परतेती, समीर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version