थाना टीलाजमालपुरा की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग पांच किलोग्राम गांजा किया बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना टीलाजमालपुरा की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग पांच किलोग्राम गांजा किया बरामद | New India Times

थाना टीला जमालपुरा की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग पांच किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना टीलाजमालपुरा की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक एक्टिवा वाहन से अवैध मादक पदार्थ लेकर शहर में निकले हैं जो बैरसिया बस स्टेण्ड के पास किसी व्यक्ति को सप्लाई करेंगे। उनि.गब्बर सिंह अपने हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर मुखबिर
द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर दो युवकों को पकड़ कर जब उनकी तलाशी ली तो उन के पास से लगभग 4 किलो 900 ग्राम गांजा कुल कीमती 80,000/- रूपये का बरामद हुआ। पकड़े गऐ आरोपियों ने अपना नाम व निवासी दीपक जाटव पिता राम सिंह जाटव उम्र 22 साल अर्जुन नगर झुग्गी बस स्टाफा के पास थाना अयोध्यानगर, अजय सिंह तोमर पिता कमल सिंह तोमर उम्र 19 सा मलटी EWS थाना के पीछे अयोध्या नगर बताया।टीलाजमालपुरा की पुलिस ने अपराध क्रमांक 17/2022 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस उपायुक्त जोन – 03 महोदय द्वारा उक्त सराहनीय कार्य के लिये टीम को 5000/- रूपये ईनाम देने की घोषणा की गई है। इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी टीला जमालपुरा आर.एस.रैगर, कार्य.उनि.गब्बर सिंह, कार्य. सउनि. अविनाश दुबे, कार्य. प्र.आर.1448 मुजफ्फर अली, आर.3476 गौतम सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

Exit mobile version