जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने टेम व सुठालिया परियोजना के डूब प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री जी ने मिलने का समय नहीं दिया तो डूब प्रभावित किसानों के साथ 21 तारीख को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठेंगे।
