पंचायत समिति सहायक विकास अधिकारी फिरोज खान ने जिले वासियों से की टीकाकरण कराने की अपील | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पंचायत समिति सहायक विकास अधिकारी फिरोज खान ने जिले वासियों से की टीकाकरण कराने की अपील | New India Times

धौलपुर जिला के बाड़ी पंचायत समिति सहायक विकास अधिकारी फिरोज खान ने जिले वासियों से कहा कि नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव के चलते लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आम से लेकर ख़ास तक हर कोई कोरोना से बचाव के लिये लोगों से टीकाकरण कराने की अपील कर रहे हैं. बाड़ी अधिकारी फिरोज खान ने लोगों से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की है. फिरोज खान ने सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स की पालना करें जिसमें बार -बार हाथ धोने की जरूरत है ज्यादा जरूरत के वक्त ही घर से बाहर निकले मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की है।उन्होंने 15 प्लस आयु वर्ग के बच्चों से भी अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील की है । उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की बहुत चिंता है सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है।जिन लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली हैं। उनको बूस्टर डॉज दी जा रही है। इसके लिए वे केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं की उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज बूस्टर डोज ज्यादा से ज्यादा सभी लोगों से लगवाने की अपील की की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version