सुखीसेवनिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते एक आरोपी को इंडिगो कार के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

सुखीसेवनिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते एक आरोपी को इंडिगो कार के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

अपराधों की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के पालन में थाना सुखीसेवनिया पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 70 हजार रुपए कीमती अवैध अंग्रजी शराब एवं इंडिगो कार समेत कुल करीब 3 लाख रुपये का मशरूक़ा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना सुखीसेवनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान इंडिगो ईसीएस क्रमांक एमपी 04 टीए 2432 से 3 पेटी बकार्डी की, एक पेटी रॉयल स्टेज, एक पेटी एमसी डॉल नंबर वन एवं एक पेटी गोवा कंपनी की कुल 54 लीटर ₹70000 कीमत की शराब बरामद की गई एवं आरोपी दीपक अहिरवार पिता मदनलाल अहिरवार उम्र 23 साल निवासी मकान नंबर 286 कल्याण नगर भानपुर थाना छोला मंदिर भोपाल को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 13/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

By nit

Exit mobile version