विधायक आरिफ मसूद ने गृह मंत्री को पत्र लिख कर उज्जैन सहित अन्य जिलों में चाइना मांझा सप्लाई करने वाले मुख्य व्यापारी विक्रांत जैन पर कार्यवाही करने की उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विधायक आरिफ मसूद ने गृह मंत्री को पत्र लिख कर उज्जैन सहित अन्य जिलों में चाइना मांझा सप्लाई करने वाले मुख्य व्यापारी विक्रांत जैन पर कार्यवाही करने की उठाई मांग | New India Times

भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिख कर उज्जैन सहित अन्य जिलों में चाइना मांझा सप्लाई करने वाले मुख्य व्यापारी विक्रांत जैन पर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि दिनांक 15/01/2022 को चाइना मांझे की वजह से एक छात्रा की मौत हो गई, घटना बेहद अफसोस जनक है इसके बाद प्रशासन द्वारा मांझा कारोबारी अब्दुल जब्बार के तीन मंजिला भवन को तोड़ दिया लेकिन प्रशासन ने उज्जैन सहित अन्य जिलों में चाइना मांझा सप्लाई करने वाले मुख्य व्यापारी विक्रांत जैन जिनसे अब्दुल जब्बार ने मांझा खरीदने के कईं प्रमाण भी दिये उसके बाद भी प्रशासन ने मुख्य व्यापारी पर कोई कार्यवाही नहीं की।
अतः मेरा आपसे आग्रह है कि प्रदेश में चाइना मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए विक्रांत जैन जैसे मुख्य कारोबारियों पर कार्यवाही करनी होगी अन्यथा इस तरह की घटनाओं की पुनर्रावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता। शीघ्र विक्रांत जैन के विरूद्ध कार्यवाही करने की कृपा करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article