अज्ञात चोरों ने चॉकलेट, बिस्किट, नगदी पर किया हाथ साफ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अज्ञात चोरों ने चॉकलेट, बिस्किट, नगदी पर किया हाथ साफ | New India Times

ग्राम पंचायत खापा स्वामी दुकान संचालक से मिली जानकारी के अनुसार जीएम ऑफिस रेलवे गेट स्थित पान ठेले दुकान में अज्ञात चोर कल देर रात चोरी करके रफूचक्कर हो गए. दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आसपास के दुकानदारों ने बताया कि तुम्हारी दुकान में ताला टूटा हुआ है, दुकान खोला तो सामान तितर-बितर पड़ा था जिसमें महंगी महंगी सिगरे,ट गुटका पाउच, चॉकलेट, बिस्किट और नदी पैसे लेकर अज्ञात चोर रफूचक्कर हो गए जिससे लगभग ₹10000 का नुकसान दुकानदार द्वारा बताया गया है. दुकानदार द्वारा पुलिस चौकी डूंगरिया में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की जांच चौकी प्रभारी रमेश दुबे द्वारा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article