तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गम व गुस्सा देखने को मिल रहा है। रायसेन जिला में लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ रायसेन में सागर भोपाल तिराहे पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। वही इसके बाद भोपाल सागर तिराहे से लेकर महामाया चौक तक कैंडल मार्च भी निकालकर आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यहा हिन्दू संगठनों ने पाकिस्तानी आतंकियों का पुतला जलाया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग रहे मौजूद। यहां लोगो ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये और भारत सरकार से पाकिस्तान को करारा जबाब देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
