गुलशन परुथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सिरोल स्थित एक ढाबा पर जन्मदिन की पार्टी में कुछ युवकों द्वारा गोलीबारी की गयी थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब पुलिस तक वीडियो पहुंचा तो उसकी पड़ताल की गयी। फेसबुक पर वीडियो युवराजसिंह की आईडी से अपलोड किया गया था। वीडियो पर चैटिंग करते हुए पुलिस फायरिंग करने वालों तक गयी है। फायरिंग करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक नाबालिग है। पकड़े गये आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
इस मामले में एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि कुछ युवक सिरोल स्थित एक ढ़ाबे पर जन्मदिन की पार्टी मनाने गए हुए थे। छत पर पार्टी का आयोजन चल रहा था। तभी एक लड़के ने कट्टे से फायरिंग की। इसके बाद उनमें से ही किसी साथी ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। धीरे-धीरे शहर के लोगों के पास वीडियो पहुंच गया। पुलिस के पास भी वीडियो आया और यह फेसबुक पर किसी युवराज सिंह गुर्जर के नाम की आईडी से अपलोड किया गया था। चंबल में कट्टा डांस के नाम से वीडियो वायरल हो रहा था. पुलिस ने उन युवकों की पहचान कर शुक्रवार को एक आरोपी को फुटी कॉलोनी तिराहा से सूरज उर्फ बटला निवासी निवासी चौहान प्याऊ थाटीपुर व एक अज्ञात को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे एक कट्टा भी बरामद हो गया है। इनका एक साथी संजू उर्फ संजय की तलाश है।
