इटवा नगर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय का किया गया उद्घाटन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इटवा नगर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय का किया गया उद्घाटन | New India Times

सिद्धार्थनगर जिला में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी करते हुए इटवा में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के जन्सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
जनसंपर्क कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं से हरिशंकर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी को अपना मत देने का आग्रह किया। हरिशंकर सिंह ने बताया कि भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के मिशन को बताया।

इटवा नगर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय का किया गया उद्घाटन | New India Times

विधानसभा प्रभारी हरिशंकर सिंह ने इटवा जैसे पिछडे क्षेत्र से बेरोजगारी, अशिक्षा दूर करने और रोजगार बढ़ाने के संसाधन बढाने पर जोर दिया। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चारों तरफ गुण्डा राज कायम है। महंगाई भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है।बीजेपी सरकार कह रही थी कि जनता के खाते में पांच पांच लाख रुपये दिया जायेगा। पचास लाख नौकरिया की बात कही थी ।कहाँ गया सब, बीजेपी झूठों की सरकार है। इस बार सब मिल कर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version