मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त ज़िला प्रशासन को बाजार में बिक रहे खतरनाक मांझे की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त ज़िला प्रशासन को बाजार में बिक रहे खतरनाक मांझे की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश | New India Times

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 20 वर्षीय छात्रा की जान चाइनीज मांझे ने ले ली। बताया जा रहा है कि छात्रा नेहा आंजना पुत्री उमेश सिंह महिदपुर तहसील के नारायणा गांव की रहने वाली थी। फिलहाल वह अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी ममेरी बहन को साथ लेकर स्कूटर से इंदिरा नगर से फ्रीगंज के लिए निकली थी तभी जीरो पॉइंट ब्रिज पर उसकी गर्दन में मांझा उलझ गया जिस से उसका गला कट गया और गला कटने की वजह से उसकी मौके पर ही की मौत हो गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के थाना माधवनगर में स्कूटी सवार 20 वर्षीय बेटी नेहा आंजना के गर्दन पर पतंग का मांझा आ जाने से हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है साथ ही साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के समस्त ज़िला प्रशासन को बाजार में बिक रहे खतरनाक मांझे की जॉच करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version