मेडिकल ऐरर एवं ड्रग अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मेडिकल ऐरर एवं ड्रग अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में आज 15 जनवरी 2022 को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. पाण्टेल एवं आईक्यूएसी हेड डॉ आई एस सस्तिया के नेतृत्व में कोरोना महामारी के समय में ड्रग अवेयरनेस एवं मेडिकल ऐरर विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में विषय विशेषज्ञ प्रो.आलोक कुमार सोनी ने बताया कि किस प्रकार से कोरोना काल मे हम सभी बिना डॉक्टर के सलाह के दवाईयो का सेवन करते हैं एवं इन दवाइयों के कारण हमारे स्वास्थ्य पर भबिष्य में किस प्रकार से नकारात्मक असर होगा। साथ ही मेडीकल एरर को कम करने संबंधित उपाय इत्यादि महत्वपूर्ण विषय से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। यह सेमिनार अर्थशास्त्र विभाग एवं प्राणीशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित किया गया। सेमिनार के संयोजक प्रो.सुनील राठौर ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया एवं सह-संयोजक डॉ अंकिता सोनी ने सेमिनार की रूपरेखा से अवगत कराया तथा रिपोर्टिंग प्रो. मथुरिया द्वारा की गयी।
सेमिनार को महाविद्यालय के छात्रों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए सार्थक बनाया। सेमिनार में डॉ पूजा शर्मा , डॉ. प्रगति जैन, डॉ एस एस गोखले, प्रो विष्णु बर्मन, डॉ मनोज पाटीदार प्रो . अजय सोलकी, डॉ अनिता शर्मा एवं डॉ जितेंद्र सोलंकी उपस्थित रहे. संचालन डॉ नीरज चौहान द्वारा किया गया एवं आभार प्रो प्रितिका पाटीदार द्वारा किया गया। तकनीक सहयोग प्रो मारू एवं विपिन कुशवाह जी के द्वारा दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version